Rohtas DM Public Hearing: 15 Citizens Met, Instructions for Quick Resolution of Complaints
रोहतास जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित दैनिक साक्षात्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी ने कुल 15 नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया।
साक्षात्कार के दौरान जिला गोपनीय प्रशाखा, सासाराम में कार्यरत लिपिक अंजनी कुमार गुप्ता द्वारा एसीपी/एमएसीपी का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला स्थापना शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया।
Also read | रोहतास के पार्थ कौशिक ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान
वहीं, शेरशाह सूरी ट्रस्ट, सासाराम के अध्यक्ष जी.एम. अंसारी ने शेरशाह पर्व–2026 के अवसर पर चंदन शहीद पीर की दरगाह पर आयोजित वार्षिक उर्स एवं मेले के दौरान विशेष प्रशासनिक व्यवस्थाओं से संबंधित आवेदन दिया। इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त नोखा प्रखंड के पेनार गांव निवासी नितेश कुमार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे त्वरित निष्पादन हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास को भेजा गया।
Also read | Farmer Registry Bihar: PM Kisan के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
Report By : Brajesh Kumar Gaurav
