रोहतास के पार्थ कौशिक ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान
रोहतास जिले के प्रतिभाशाली युवा पार्थ कौशिक ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव की भाषण प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर बिहार और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित युवाओं ने भाग लिया, जहां पार्थ ने अपने विचारों की स्पष्टता, प्रभावशाली प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ से निर्णायकों को प्रभावित किया।
![]() |
Rohtas Youth Parth Kaushik Wins 2nd Prize at National Youth Festival |
पार्थ कौशिक को यह सम्मान केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे के करकमलों से प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुओं और जिला प्रशासन को दिया।
Also read | Farmer Registry Bihar: PM Kisan के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
उन्होंने विशेष रूप से जिलाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह और जिला शिक्षा पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन से उन्हें जिस तरह का सहयोग और विश्वास मिला, वह औपचारिक न होकर पारिवारिक स्नेह जैसा था। यही सहयोग उनकी प्रेरणा बना।
Also read | Amrit Bharat Express 2026: बिहार में जनवरी में चलेंगी 5 नई हाई-स्पीड ट्रेनें, PM Modi to Flag Off
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने पार्थ कौशिक को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बिहार के युवाओं की प्रतिभा और राष्ट्रीय मंच पर उनकी सशक्त उपस्थिति को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्थ की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
Report By : Brajesh Kumar Gaurav
