Farmer Registry Bihar: सरकारी योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, रोहतास में तेज अभियान
रोहतास | 12 जनवरी 2026
बिहार सरकार के कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। राज्य में फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गई है, जिसके तहत प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान (Farmer Registry ID) प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे, पारदर्शी और बिना किसी बिचौलिये के मिल सके।
![]() |
| Farmer Registry Bihar |
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) सहित सभी कृषि और किसान कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य होगी। इसी को लेकर राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
रोहतास जिले में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड एवं जिला कृषि पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Also read | Amrit Bharat Express 2026: बिहार में जनवरी में चलेंगी 5 नई हाई-स्पीड ट्रेनें, PM Modi to Flag Off
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान के दौरान आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने के लिए नजदीकी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक या हल्का कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं।
फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज
-
आधार कार्ड
-
मोबाइल नंबर
-
भूमि से संबंधित दस्तावेज
यदि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी या अंचल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Also read | Makar Sankranti 2026 Date: 14 या 15 जनवरी? जानें शुभ मुहूर्त
हेल्पलाइन नंबर
-
कृषि विभाग: 1800 180 1551
-
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 1800 345 6215
जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना से वंचित न रहना पड़े।
Report By : Brajesh Kumar Gaurav
