Amrit Bharat Express 2026: बिहार में जनवरी में चलेंगी 5 नई हाई-स्पीड ट्रेनें, पीएम मोदी देंगे हरी झंडी
PATNA: बिहार के लोगों को जनवरी 2026 में रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिलने वाली है। राज्य से होकर गुजरने वाली 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें जनवरी में परिचालित होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को इन सभी नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
![]() |
| "Amrit Bharat Express Train Bihar 2026" |
रेलवे बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद इन ट्रेनों का स्टॉपेज बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर होगा। हालांकि, अभी तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का समय सारणी (टाइम टेबल) पूरी तरह जारी नहीं किया गया है।
Also read | Makar Sankranti 2026 Date: 14 या 15 जनवरी? जानें शुभ मुहूर्त
नई ट्रेनों का विवरण:
-
बनारस – सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस:
यह ट्रेन बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को रेल सेवा प्रदान करेगी। बनारस से यह रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि सियालदह से सोमवार, बुधवार और शनिवार को परिचालित होगी। -
हावड़ा – आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस:
गाड़ी नंबर 13065/13066 हावड़ा – आनंद विहार के बीच साप्ताहिक चलेगी। इसका स्टॉपेज भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया में होगा। -
परनवेल – अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस:
महाराष्ट्र के परनवेल और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के बीच परिचालित होने वाली इस ट्रेन का स्टॉपेज बिहार में समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार होगा। -
डिब्रूगढ़ – गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस:
गाड़ी नंबर 15949/15950 सप्ताह में एक दिन चलेगी। बिहार में इसका स्टॉपेज किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा और सिवान में होगा। -
कामाख्या – रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस:
यह ट्रेन शुक्रवार को कामाख्या से चलेगी और रविवार को रोहतक पहुंचेगी। बिहार में इसका स्टॉपेज किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा में होगा।
