भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, चुनाव परिणाम के बाद लिया बड़ा फैसला
पटना:
बिहार चुनाव में जहान तक उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आने के बाद प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और कलाकार रितेश पांडेय ने राजनीतिक सफर से बड़ा कदम उठाया है। रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से अपनी सदस्यता अधिकारिक रूप से समाप्त कर दी है।
इस बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैसले का कारण भी बताया। अपने संदेश में रितेश ने लिखा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते उन्होंने पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया, लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा में उन्हें कभी भी पछतावा नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने अपना कार्य पूरे ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया। रितेश ने आगे लिखा कि अब वह उसी तरीके से अपने समर्थकों और जनता की सेवा जारी रखेंगे, जिससे लोगों ने उन्हें इतना प्यार, सम्मान और स्नेह दिया।
Also read | रोहतास के पार्थ कौशिक ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान
रितेश ने स्पष्ट किया कि वे एक सरल किसान परिवार से आते हैं और राजनीति की सक्रिय सदस्यता निभाना उनके लिए कठिन साबित हुआ। इसलिए उन्होंने पार्टी के साथ अपना नाता समाप्त करने का निर्णय लिया।
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा —
“मेरे कार्य, मेरे प्रयास और आप सबके विश्वास के कारण ही मैं यहाँ तक पहुँचा हूँ। राजनीति की सक्रिय भूमिका निभाते हुए यहां तक आना मेरे लिए आसान नहीं रहा, इसलिए मैं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। आशा है आप सभी इसे समझेंगे।”
Report By : Brajesh Kumar Gaurav
