Rohtas DM Janata Darbar: 3 Land Dispute Cases Reviewed - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 17, 2026

Rohtas DM Janata Darbar: 3 Land Dispute Cases Reviewed

 रोहतास: डीएम ने दैनिक साक्षात्कार में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, भूमि विवाद मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रोहतास जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी द्वारा 17 जनवरी 2026 को दैनिक साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल तीन नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनी गईं।




साक्षात्कार के क्रम में खैरहा (डिहरी मुफस्सिल) निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा मतुली (बिक्रमगंज) निवासी उदय प्रताप शर्मा द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला प्रशासन द्वारा दोनों मामलों को निष्पादन हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी एवं बिक्रमगंज को अग्रसारित किया गया।


Also read |  रोहतास में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा, 48 घंटे में भुगतान के निर्देश  


इसके अतिरिक्त नोखा निवासी विश्वमोहन प्रसाद द्वारा भूमि विवाद से उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए आवेदन दिया गया, जिसे शीघ्र निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास को निर्देशित किया गया।


Also read |   डीएम रोहतास का जनता दरबार: 10 नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई 


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद जैसे मामलों में समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


Report By : Brajesh Kumar Gaurav

Post Bottom Ad