Rohtas DM Hearing: 18 Complaints Resolved in Second Appeal - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 17, 2026

Rohtas DM Hearing: 18 Complaints Resolved in Second Appeal

 रोहतास: जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की गई। दिनांक 17 जनवरी 2026 को आयोजित इस सुनवाई में कुल 56 अपील आवेदनों पर विचार किया गया, जिनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। 





सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागों के लोक प्राधिकार उपस्थित रहे, जिनमें डीआरडीए, जिला परिषद, आपूर्ति विभाग, पंचायत राज विभाग, अनुमंडल प्रशासन एवं भूमि सुधार से जुड़े अधिकारी शामिल थे। संबंधित लोक प्राधिकारों द्वारा पूर्व में दायर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनके आलोक में आवेदकों एवं उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। 

Also read |  Rohtas DM Janata Darbar: 3 Land Dispute Cases Reviewed 

संजय कुमार, राज कमल प्रसाद, राकेश कुमार, अरुण कुमार शुक्ला, सुधीर मेहता, चन्द्रदीप राम, राम एकबाल दास, राम प्रकाश सिंह, सोनू कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण नागरिकों की शिकायतों का समाधान किया गया। वहीं शेष मामलों में संबंधित लोक प्राधिकारों को अगली निर्धारित तिथि पर अद्यतन अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। 


जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र न्याय मिल सके।


Report By : Brajesh Kumar Gaurav 

Post Bottom Ad