रोहतास: डीएम ने जनता की समस्याएं सुनीं, 10 मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
रोहतास जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित दैनिक साक्षात्कार कार्यक्रम के तहत गुरुवार (15 जनवरी 2026) को जिला पदाधिकारी ने कुल 10 नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, कल्याणकारी और प्रशासनिक मुद्दों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
![]() |
| DM of Rohtas in action |
साक्षात्कार के क्रम में सासाराम निवासी मंजू देवी ने राज्य बाल संरक्षण समिति के माध्यम से बच्चों के पालन-पोषण एवं सरकारी सहायता से संबंधित आवेदन दिया। इस मामले को निष्पादन हेतु सहायक निदेशक, बाल संरक्षण पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया।
वहीं, राजपुर प्रखंड के कपसियां गांव निवासी गोविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत अनुदान राशि दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Also read | भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा: रोहतास में आपदा चेतना रथ रवाना
इसके अतिरिक्त पेंशनर्स एसोसिएशन, रोहतास के जिला मंत्री चंद्रमा प्रसाद द्वारा पेंशनर्स के लिए कार्यालय एवं एक हॉल की व्यवस्था संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस आवेदन को अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी को निष्पादन हेतु सौंपा गया।
Also read | Rohtas Cement Expansion: ₹107 करोड़ निवेश, 594 को मिलेगा रोजगार
जिला पदाधिकारी ने शेष सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र एवं संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है।
Report By : Brajesh Kumar Gaurav
