रोहतास: जिले में औद्योगिक निवेश को मिली नई रफ्तार, रोहतास सीमेंट का उत्पादन विस्तार मंजूर
रोहतास जिले के बंजारी स्थित मेसर्स रोहतास सीमेंट (डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड की इकाई) के सीमेंट उत्पादन विस्तार को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, कंपनी को मौजूदा 1 मिलियन टीपीडी क्षमता से अतिरिक्त 0.5 मिलियन टीपीडी उत्पादन विस्तार की अनुमति दी गई है, जिससे कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1.5 मिलियन टीपीडी हो जाएगी।
यह स्वीकृति नियम-7 के उपनियम (2)(iv) के अंतर्गत दी गई है। इस विस्तार परियोजना के लिए करीब ₹10,732 लाख यानी लगभग ₹107.32 करोड़ के निजी पूंजी निवेश को मंजूरी दी गई है। परियोजना के पूरा होने से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और निवेश का नया माहौल तैयार होगा।
Also read | Blinkit Removes 10-Minute Delivery Claim After Govt Warning
इस परियोजना के माध्यम से कुल 594 कुशल एवं अकुशल कामगारों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने इसे रोहतास जिले के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Report By : Brajesh Kumar Gaurav
