भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा: रोहतास में आपदा चेतना रथ रवाना - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 15, 2026

भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा: रोहतास में आपदा चेतना रथ रवाना

 रोहतास में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत, आपदा जन चेतना रथ रवाना

रोहतास जिले में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में यह अभियान 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक पूरे राज्य में चलाया जा रहा है।


भूकंप से बचाव को लेकर रोहतास प्रशासन की बड़ी पहल


जिलाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह के निर्देश पर आज समाहरणालय परिसर से आपदा जन चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी, सहायक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित आपदा प्रबंधन शाखा के अधिकारी उपस्थित रहे।


यह आपदा चेतना रथ 15 से 28 जनवरी तक रोहतास जिले के सभी अंचलों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से भूकंप सुरक्षा से जुड़ी शैक्षणिक फिल्में दिखाई जाएंगी तथा लोगों को सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक रथ पर दो-दो आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो विद्यालयों, बाजारों, पंचायत भवनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

Also read | Rohtas Cement Expansion: ₹107 करोड़ निवेश, 594 को मिलेगा रोजगार


इसके अलावा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान 20 से 25 जनवरी तक विभिन्न पंचायतों एवं अंचल मुख्यालयों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम द्वारा जिला मुख्यालय में भूकंप सुरक्षा से संबंधित मॉकड्रिल भी आयोजित की जाएगी।

Also read |  Blinkit Removes 10-Minute Delivery Claim After Govt Warning 



जिला प्रशासन रोहतास नागरिकों को आपदा के प्रति सजग बनाने और उनकी क्षमताओं को सशक्त करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का लगातार आयोजन कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।


Report By : Brajesh Kumar Gaurav 


Post Bottom Ad