चेनारी में बिजली चोरी करने वाले सात लोगों पर जुर्माना के साथ केस दर्ज | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 18, 2022

चेनारी में बिजली चोरी करने वाले सात लोगों पर जुर्माना के साथ केस दर्ज |

चेनारी में बिजली चोरी करने वाले सात लोगों पर जुर्माना के साथ केस दर्ज | SBPDCL Case Status | Bihar Electricity Department | Hindi News Chenari Rohtas |


कल चेनारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में विद्युत विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए कुल सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है. सभी पर केस दर्ज करते हुए भरी जुर्माना भी लगाया गया है. छापेमारी दल का नेतृत्व कनीय अभियंता दयाशंकर राम कर रहे थे.



ममरेज पुर गांव में जाँच के उपरांत एक व्यक्ति को मेन LT लाइन में टोंका फसाकर बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया है.उक्त व्यक्ति का नाम मनोज पासवान है जो अपने नवनिर्मित मकान में अवैध रूप से बिजली का टोंका फंसाकर राजस्व की क्षति कर रहा था. 




इसके अलावें छापेमारी दल ने अन्य स्थानों पर भी जाँच किया जिसमें करीब आधा दर्जन और बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं. बिजली चोरी करने वालों की सूचि भी छापेमारी दल द्वारा जारी किया गया है.
  1. राजाराम पासवान- ग्राम नायकपुर 
  2. रामधारी पासवान -ग्राम नायकपुर 
  3. मुन्ना पासवान -ग्राम नायकपुर 
  4. संजय पासवान -ग्राम मस्जिदियाँ,मल्हीपुर 
  5. धनजी शर्मा -ग्राम मल्हीपुर 
  6. सुर्यवंश तिवारी -ग्राम चिखुरियां 

कनीय अभियंता द्वारा सभी सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और विभाग द्वारा जुर्माना राशी भी निर्धारित किया गया है.

प्रीतम-जनसागर न्यूज 

Post Bottom Ad