गांव के ही मील मालिक ने कर दिया केनार के अभिषेक की हत्या,टंकी में मिला शव | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 16, 2022

गांव के ही मील मालिक ने कर दिया केनार के अभिषेक की हत्या,टंकी में मिला शव |

मील मालिकों ने कर दिया केनार के अभिषेक की हत्या,टंकी में मिला शव | Murder in Kudra Kaimur | Chenari News | Jansagar News |


चेनारी (रोहतास) : चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केनार गांव के एक युवक की मौत हो गई है | मृतक युवक का नाम अभिषेक पांडेय उर्फ भोला उम्र 22 वर्ष पिता बलिस्टर पांडेय गांव केनार कला, थाना चेनारी जिला रोहतास है।






मृतक के चाचा उपेंद्र पांडेय ने बताया कि "केनार कला गांव के ही संजय सिंह का मील पुसौली के पास है, वहीं पर 9 महीने से ट्रक का चालक था फोन करके घर बोला कि गाड़ी लोड कर पहुँच कर घर आऊँगा लेकिन रात को 8:00 बजे पता चला कि मेरा भतीजा का मृत्यु हो गया है | फिर हम लोग  मिल पर पहुंचे तो देखें कि मेरा भतीजा मील में पानी की टंकी में मरा हुआ था | हम लोगों ने इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी पुलिस पहुंचकर शव को कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है| "




मृतक के चाचा उपेंद्र पांडेय  ने बताया कि मेरा भतीजा बताया था कि पैसा देने में मील मालिक आना कानि कर रहे हैं पहले से पैसा भी कुछ बाकी था | मृतक के पिता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं जो दिल्ली में है उनको सूचना दे दिया गया है दिल्ली से चल दिए है |





मृतक दो भाई थे छोटा भाई अमन पांडेय उम्र 15 साल मां का नाम किरण देवी था | मृतक के चाचा उपेंद्र पांडेय ने बताया कि मिल के मालिक संजय सिंह और संजय सिंह के भतीजा दिलीप कुमार व मील के मुंशी भोला, यही लोगों ने मेरे भतीजा की हत्या करके शव को मिल में बने पानी के होदा में फेंक दिया है मृतक के परिजन ने बताया कि मिल पर कोई नहीं था सब लोग फरार था |

प्रीतम-जनसागर न्यूज 



Read Also 



Post Bottom Ad