नोखा नगर परिषद में पैक्स चुनाव आज,सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 18, 2022

नोखा नगर परिषद में पैक्स चुनाव आज,सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम |

नोखा नगर परिषद में पैक्स चुनाव आज,सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम | Nokha Nagar Parishad |



नोखा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत हो रहे पैक्स अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होना है |अध्यक्ष पद  हेतु मात्र दो प्रत्याशियों के बीच आमने सामने की टक्कर है।चुनाव में प्रत्याशियों के बीच गहमागहमी के साथ चुनाव प्रचार जोर शोर पर हुआ था | दोनों उम्मीदवारों के बिच कांटे की टक्कर मानी जा रही है |



 दोनो प्रत्याशी अपने अपने जीत की दावा कर रहे है।साथ ही दोनों प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को तरह तरह से अपने पक्ष में मतदान करने हेतु  लुभावना दिए जा रहे थे | आज मतदान के परिणाम बाद यह स्पष्ट हो जाएगा की किसका जलवा कायम रहता है |



 नगर परिषद में पैक्स का मतदान होना है ऐसे में नोखा नगर परिषद के निर्वाचन अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ प्रशासन पूरी तरह से विधि व्यवस्था मजबूत कर रखा है | बूथ पर सभी तरह के व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है |




चौक चौराहों पर इस बात की खूब चर्चा है की निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विगत कई वर्षों से पैक्स अध्यक्ष पर लगातार कब्जा किए हुए है जब की दूसरे प्रत्यासी पहली बार चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे है |अब देखना यह है की लोग पुराने पर या नये पर अपना भरोसा बनाते है। साथ ही पुरानी विरासत को कामयाब रखने में कमयाब रखने में सफल रहते है ।


अजय भट्ट-जनसागर न्यूज 

Post Bottom Ad