Vigilance Action in Bihar: मुजफ्फरपुर DAO रिश्वत लेते गिरफ्तार, 2 लाख की थी मांग - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 3, 2026

Vigilance Action in Bihar: मुजफ्फरपुर DAO रिश्वत लेते गिरफ्तार, 2 लाख की थी मांग

 

Vigilance Action in Bihar: मुजफ्फरपुर में DAO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 लाख की थी डिमांड

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार को निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) सुधीर कुमार को उनके निजी आवास से 19,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी के पास परियोजना निदेशक (आत्मा) और सहायक निदेशक (शस्य), तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी था। 




निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कृषि विभाग के एक संविदा कर्मी संतोष कुमार की सेवा विस्तार और पुनः योगदान (Re-joining) से जुड़ा है। आरोप है कि जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने नौकरी बचाने और दोबारा योगदान दिलाने के एवज में संतोष कुमार से कुल 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उसने किसी तरह रकम जुटाने की कोशिश की। 5 दिसंबर को उसने पहली किस्त के रूप में 1,81,000 रुपये आरोपी अधिकारी को दे दिए। यह राशि उसने बैंक से कर्ज लेकर, पत्नी के गहने गिरवी रखकर और अपनी गाड़ी बेचकर जुटाई थी। इसके बाद भी अधिकारी लगातार शेष 19,000 रुपये देने का दबाव बनाते रहे। 


Also read |  Bihar ANM Recruitment 2026: 5006 ANM की तैनाती जल्द


मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर संतोष कुमार ने 11 दिसंबर को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद निगरानी ने जाल बिछाया। योजना के अनुसार शनिवार को जैसे ही संतोष कुमार शेष 19,000 रुपये लेकर मुजफ्फरपुर के चर्च रोड स्थित सुधीर कुमार के निजी आवास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद निगरानी टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अधिकारी के आवास की तलाशी ली जा रही है। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया, जहां उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई को बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। 


Report By : Brajesh Kumar Gaurav 

Post Bottom Ad