Farmer Registry Bihar 2026: बिहार के किसानों की बनेगी डिजिटल पहचान, 9 जनवरी तक विशेष अभियान - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 3, 2026

Farmer Registry Bihar 2026: बिहार के किसानों की बनेगी डिजिटल पहचान, 9 जनवरी तक विशेष अभियान

 बिहार के किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

रोहतास | बिहार सरकार के कृषि विभाग एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब बिहार के हर किसान की एक डिजिटल पहचान होगी, जिसे फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कहा जाएगा। इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य सरकार ने 6, 7, 8 और 9 जनवरी 2026 को राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 




सरकार का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी और बिचौलियों के सीधे उपलब्ध कराना है। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य कर दी गई है। यह डिजिटल आईडी भविष्य में किसानों के लिए सरकारी सेवाओं का आधार बनेगी।  


Also read |  Rohtas में राजस्व मामलों की समीक्षा, काराकाट अंचल पर डीएम सख्त 


कैसे बनेगी फार्मर रजिस्ट्री आईडी

किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने के लिए नजदीकी

  • किसान सलाहकार

  • कृषि समन्वयक

  • हल्का कर्मचारी

से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय और अंचल कार्यालय में भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • मोबाइल नंबर

  • भूमि से संबंधित दस्तावेज

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

  • कृषि विभाग हेल्पलाइन: 18001801551

  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 18003456215

जिलाधिकारी महोदया ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे तय तिथियों पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं ताकि भविष्य में कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। सरकार का लक्ष्य है कि 9 जनवरी 2026 तक अधिकतम किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा कराया जाए।  


Report By : Brajesh Kumar Gaurav

Post Bottom Ad