रोहतास | सासाराम
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार एक बार फिर थाना स्तर पर जनसमस्याओं की सुनवाई को लेकर भ्रमण पर निकलने वाले हैं। इस संबंध में एसपी कार्यालय द्वारा भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जारी सूचना के अनुसार, एसपी रौशन कुमार 30 जनवरी को करगहर थाना, 31 जनवरी को चेनारी थाना, 1 फरवरी को राजपुर थाना, 6 फरवरी को नासरीगंज थाना, 7 फरवरी को कोचस थाना तथा 8 फरवरी को दरिगांव एवं शिवसागर थाना का निरीक्षण एवं भ्रमण करेंगे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 02:30 बजे तक संबंधित थाना क्षेत्रों के आम नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनेंगे। थाना भ्रमण के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ लंबित मामलों, पुलिस कार्यप्रणाली एवं आमजन से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
एसपी कार्यालय ने संबंधित थाना क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकते हैं।
Report By- Brajesh Kumar Gaurav
