रोहतास में Road Safety Month 2026 की शुरुआत, डीएम ने ध्वनि रथ को दिखाया हरी झंडी
रोहतास जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह 2026 की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोहतास ने शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 को समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा ध्वनि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पूरे जिले में मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ध्वनि रथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां देगा।
उन्होंने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे में आम नागरिकों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
Also read | Rohtas में राजस्व मामलों की समीक्षा, काराकाट अंचल पर डीएम सख्त
उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सड़क सुरक्षा माह के दौरान चलाए जा रहे अभियानों में सहयोग करने और सुरक्षित यातायात नियमों को अपनाने की अपील की है।
Report By : Brajesh Kumar Gaurav
