गया | माघ मेला 2026
माघ मेला–2026 के मद्देनज़र यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। संभावित भीड़ और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज गया रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।
![]() |
यह फ्लैग मार्च स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 8, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्र सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर में पैदल गश्त कर यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
Also read | रोहतास जनता दरबार 2026: डीएम ने सुनी 92 फरियाद, कई मामलों का त्वरित समाधान
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य यात्रियों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक भी किया गया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि माघ मेला अवधि के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही, स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। फ्लैग मार्च के उपरांत स्टेशन परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य पाई गई, जिससे यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
Report By: Brajesh Kumar Gaurav
