डीएम रोहतास ने दैनिक साक्षात्कार में 6 मामलों की सुनवाई - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 27, 2026

डीएम रोहतास ने दैनिक साक्षात्कार में 6 मामलों की सुनवाई

 रोहतास | सासाराम | 27 जनवरी 2026

जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को आयोजित दैनिक साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान कुल छह आम नागरिकों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस क्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित एवं जनहित से संबंधित आवेदनों पर आवश्यक निर्देश दिए गए।




साक्षात्कार के दौरान आवेदक अजय कुमार ओझा, ग्राम ओझा बिगहा, पोस्ट पहलेजा, थाना डालमियानगर, प्रखंड डिहरी द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2025 को माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कार्यक्रम में लगाए गए हेलीपैड बैरिकेडिंग से संबंधित लंबित भुगतान राशि को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस मामले के त्वरित निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा नजारत उप समाहर्ता, रोहतास एवं कार्यपालक अभियंता, भवन को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।




इसी क्रम में आवेदक अमृत राज ओझा, जनार्दन सिंह, चंदन कुमार एवं ग्राम ओझा बिगहा, प्रखंड डिहरी के ग्रामीणों द्वारा नल-जल योजना के अंतर्गत एक ही स्थान पर तीन-तीन ट्यूबवेल लगाए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। इस विषय पर समाधान हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास एवं कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी) को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी द्वारा शेष सभी आवेदनों को भी शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित कार्यालयों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


Report By : Brajesh Kumar Gaurav



Post Bottom Ad