“Bihar IAS IPS property disclosure 2026”
बिहार में सभी सरकारी अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक होगी
“Bihar IAS IPS property disclosure 2026” बिहार सरकार ने राज्य प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से IAS, IPS और अन्य राज्य सेवाओं के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025 में अर्जित संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है।
इस दिशा में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 मार्च 2026 तक अपनी चल-अचल संपत्ति एवं देनदारियों का विवरण निर्धारित सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने पहले ही अपनी संपत्ति का ब्योरा 31 दिसंबर 2025 को सार्वजनिक कर दिया है। अब प्रशासनिक स्तर पर भी यही व्यवस्था लागू की जा रही है।
प्रक्रिया और समय-सीमा
-
9 जनवरी 2026: समूह ‘क’ से ‘ग’ तक के सभी अधिकारियों का पंजीकरण मिशन के निर्धारित प्रपत्र (Performa) में।
-
15 जनवरी 2026: संपत्ति संबंधी सूची को सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।
-
15 मार्च 2026: सभी दस्तावेज हस्ताक्षर सहित प्रशासनिक सुधार मिशन को उपलब्ध कराए जाएंगे।
-
31 मार्च 2026: संपत्ति का मिलान और सत्यापन के बाद विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक होगा।
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मिशन के निदेशक बी. राजेन्द्र ने कहा कि यह कदम सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
Report By : Brajesh Kumar
Bihar government property disclosure
-
IAS IPS property list 2026
-
Bihar administrative reform
-
Government officers property online
-
Bihar officials assets
-
Transparency in Bihar
-
Property disclosure news
Bihar civil services news
