रोहतास | पटना | 25 जनवरी 2026
रोहतास जिले के उप विकास आयुक्त सह 211 नोखा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) श्री विजय कुमार पांडेय को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए बेस्ट निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान श्री पांडेय को चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के सफल पंजीकरण, तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त, वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी एवं राज्य के विभिन्न जिलों से आए अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में निर्वाचन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई।
Report By- Brajesh Kumar Gaurav

