पांच दिनों तक Gupta Dham में उमड़ेगी भक्तों की भीड़,वन विभाग ने वाहनों को जाने से रोका | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 4, 2023

पांच दिनों तक Gupta Dham में उमड़ेगी भक्तों की भीड़,वन विभाग ने वाहनों को जाने से रोका | Rohtas News |

पांच दिनों तक गुप्ताधाम में उमड़ेगी भक्तों की भीड़,वन विभाग ने वाहनों को जाने से रोका | Rohtas News |

HOw to reach guptadham caves
Guptadham Temple



Sasaram: कैमूर पहाड़ी के वादियों में बसे प्रसिद्द गुप्तेश्वर धाम में पांच दिनों तक शिवरात्रि मेला का आयोजन होगा | आगामी 18 फरवरी को गुप्तेश्वर महादेव पर भक्त जलाभिषेक करेंगे | पुराने आंकड़े के अनुसार हर साल इस मेले में करीब दो से ढाई लाख लोग पहुँचते हैं | गुप्तेश्वर धाम पर जाने के लिए सुगम रास्ता नहीं होने के बावजूद भी बड़े तादाद में लोगों का पहुँचना,उनके कृपा को प्रमाणित करता है | 



मेले में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय और आस पास के लोग अपना दुकान,बाजार लगाते हैं | खाने पिने की दुकानें भी खूब सजती हैं | जिससे वहां के पहाड़ी लोगों को आजीविका में राहत मिलती है | यहाँ बिहार-झारखण्ड-उत्तर प्रदेश सहित बंगाल से भी लोग दर्शन और जलाभिषेक हेतु आते हैं |



जिला मुख्यालय सासाराम से गुप्तधाम Sasaram to Guptadham जाने के लिए कुल तीन रास्ते उपलब्ध हैं | पहला रास्ता पनारी घाट से होकर जाता है | दूसरा रास्ता उगहनी घाट से होकर जाता है जबकि तीसरा रास्ता बादलगढ़ मार्ग कहलाता है | इन तीनो रास्तों पर पहुचने के लिए सासाराम से बस-टेम्पो या निजी वाहन आसानी से मिल जाते हैं | 
Best News Website of Rohtas Jansagar News
Advertisement

बादलगढ़ वाले रस्ते से चारपहिया वाहनों का भी आवागमन गुप्तेश्वर धाम तक हो जाता है | लेकिन इसबार मामला थोडा उल्टा है | भूस्खलन की संभावना बताते हुए वन विभाग ने इस रस्ते से चारपहिया वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दिया है | जिससे इसबार तीनो मार्ग सिर्फ पैदल मार्ग बनकर रह गया है |  

--Ratnesh Raman Pathak

Post Bottom Ad