ब्राह्मण-भूमिहार के नए संगठन का ऐलान,पढाई-दवाई-नौकरी-रोजगार में मदद करने का वादा | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 1, 2023

ब्राह्मण-भूमिहार के नए संगठन का ऐलान,पढाई-दवाई-नौकरी-रोजगार में मदद करने का वादा | Rohtas News |

 ब्राह्मण-भूमिहार के नए संगठन का ऐलान,पढाई-दवाई-नौकरी-रोजगार में मदद करने का वादा | Rohtas News | Shri Parshuram Sahyog Samiti |

Shri Parshuram Sahyog Samiti Rohtas


Sasaram (Rohtas): आज रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में श्री परशुराम सहयोग समिति नाम से एक मंच का गठन किया गया है | यह संगठन पूर्णतः जातीय संगठन है,जिसमें सिर्फ ब्राह्मण एवं भूमिहार समाज के लोगों को सदस्यता दी जाएगी | 


मिली जानकारी अनुसार संगठन का संचालन कोर कमिटी करेगी जिसमें फिलहाल सदस्यों की संख्या सात है | संगठन में दो तरह की सदस्यता दी जाएगी | सक्रिय सदस्यों को प्रतिमाह 100 रुपया मासिक शुल्क भुगतान करना होगा जबकि साधारण सदस्य को महज 20 रुपया हर माह देना होगा | कुल दर्जन भर से अधिक विंग भी बनाए गए हैं | हर विंग को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है |  


छात्रों के पढाई, उच्च शिक्षा हेतु नामांकन, चिकित्सा, गरीब और कमजोर ब्राह्मण-भूमिहार परिवार के बेटियों के शादी में संगठन द्वारा मदद किया जाएगा | बनारस के BHU, पटना के PMCH और IGIMS सहित दिल्ली के AIIMS में सहूलियत से ईलाज हेतु संगठन की चिकित्सा विंग काम करेगी | 


श्री परशुराम सहयोग समिति द्वारा जारी दुकानों-प्रतिष्ठानों-स्कूल-कोचिंग-संस्थानों की सूचि पर संगठन के ID कार्ड दिखाने पर छुट दी जाएगी | ऐसे ढेरों जनहितकारी व्यवस्था इस मंच द्वारा किया गया है | 


संगठन के कोर कमिटी में फिलहाल राकेश कुमार राय,आदित्य पाण्डेय,अजय भट्ट,रत्नेश रमण पाठक,अखिलेश पाठक,ब्रजेश कुमार गौरव एवं गुंजन जी को रखा गया है | गठन कार्यक्रम में नितीश पाण्डेय,विक्की राव पाण्डेय,जय प्रकाश तिवारी,रोहित मिश्रा,राजेश कुमार शुक्ल, अलख मिश्रा, निरंजन पाण्डेय सहित दर्जनों युवा मौजूद थे |

--जनसागर न्यूज डेस्क 



Post Bottom Ad