नोखा में पिकअप-बाइक की टक्कर, बरांव के युवक की मौत | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 4, 2023

नोखा में पिकअप-बाइक की टक्कर, बरांव के युवक की मौत | Rohtas News |

नोखा में पिकअप-बाइक की टक्कर, बरांव के युवक की मौत | Rohtas News | 

Nokha Block Rohtas District

Rohtas (Nokha): रोहतास जिला के नोखा प्रखंड क्षेत्र में आज एक सड़क दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है | मिली जानकारी अनुसार पेनार गांव के समीप पिकअप और बाइक सवार में सीधी टक्कर हुई है | बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था,जिससे उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई है |  





मृतक का नाम मनीष कुमार बरांव गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है | मनीष कुमार का उम्र करीब 23 वर्ष बताया जा रहा है | मृतक बैंक के किसी काम से नोखा आया था इसके बाद वापस अपने घर लौट रहा था | तभी यह हादसा हो गया है | पिकअप चालक टक्कर के बाद वाहन लेकर भाग गया |



घटना की सुचना पाकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गये,जिसके बाद पुलिस को सुचना दिया गया है | थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया की मृतक की जान हेलमेट नहीं पहनने के वजह से गई है | सबको हेलमेट जरुर पहनना चाहिए | शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया | घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख कोहराम मच गया है |


--Naseem Shah



Post Bottom Ad