50 मीटर के तिरंगा के साथ नोखा में निकला भव्य तिरंगा यात्रा | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 26, 2023

50 मीटर के तिरंगा के साथ नोखा में निकला भव्य तिरंगा यात्रा | Rohtas News |

50 मीटर के तिरंगा के साथ नोखा में निकला भव्य तिरंगा यात्रा | Rohtas News | Nokha Nagar Parishad | Tiranga Yatra in Nokha |

Tiranga Yatra in Nokha Rohtas


Nokha (Rohtas): आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोखा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज 12 बजे नोखा के पश्चिम पट्टी दुर्गा मंदिर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई, और नोखा मुख्य बाजार होते हुए स्टेशन रोड, महावीर मंदिर के पास संपन्न हुई. वहीं इस 74वें गणतंत्र दिवस पर इस तिरंगा यात्रा में 50 मीटर के तिरंगों को कंधे पर लेकर सैकड़ों शहरवासीयों ने नगर भ्रमण किया ।   



वही इस तिरंगे यात्रा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पार्षद रविशंकर सिंह ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा से हम लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं और युवा वर्ग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए हैं | क्योंकि यह यात्रा युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम करेगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस यात्रा का  उद्देश्य देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करता है।
Advt,

तिरंगा यात्रा एक अनूठी पहल रही इस यात्रा में हजारो लोगो ने 50 मीटर के तिरंगे को कंधे पर लेकर वंदेमातरम और भारत माता की जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किए। शामिल लोगों में नोखा पश्चिमी के पूर्व  जिला पार्षद रवि शंकर सिंह, लोजपा के अध्यक्ष चुनचुन पासवान, जनेसर पासवान, रामजी पासवान, प्रकाशसिंह मुन्ना भाई, जदयू के नगर पूर्व अध्यक्ष विजय सेठ, सुरेंदर सिंह सहित कई समाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं.

--नसीम खां 

Post Bottom Ad