तृप्ति मुखिया ने छतौना पंचायत भवन पर फहराया झंडा,सैकड़ों लोग रहे उपस्थित | Nokha News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 26, 2023

तृप्ति मुखिया ने छतौना पंचायत भवन पर फहराया झंडा,सैकड़ों लोग रहे उपस्थित | Nokha News |

तृप्ति मुखिया ने छतौना पंचायत भवन पर फहराया झंडा,सैकड़ों लोग रहे उपस्थित | Nokha News | Jansagar News Rohtas |

Jansagar News Rohtas Bihar


गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोखा प्रखंड अंतर्गत छतौना पंचायत भवन पर मुखिया तृप्ति कुमारी ने हर्षोल्लास के साथ आज झंडा फहराया है | उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के सभी गांव के महिला और पुरुष ग्रामीण मौजूद थे|   




गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के बाद स्थानीय मुखिया ने पंचायत को संबोधित करते हुए बीते दो वर्ष में किये गए पंचायत के विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया है | आगे जिन कार्यों को करने के लिए योजना है,उसके बारे में भी मुखिया ने ग्रामीणों को विस्तार से बताया है | 
विज्ञापन 

तृप्ति कुमारी ने कहा की मेरी इतनी औकात और क्षमता नहीं थी कि मैं पंचायत का चुनाव लड़ती लेकिन आप सबका सहयोग और स्नेह मिला तो मेरा हौसला बढ़ा और आज मैं आपकी प्रतिनिधि हूँ | जबतक पद पर हूँ और मुझसे जितना हो सकेगा,मैं छतौना के हर व्यक्ति के लिए काम करती रहूंगी | यह मेरा संकल्प है | इस बात को सुनकर ग्रामीणों तालियों का महोत्सव खड़ा कर दिया |
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पंचायत के सरपंच और पंचायत समिति सदस्य सह उप प्रमुख भी शामिल थे | 

--Ratnesh Raman Pathak

Post Bottom Ad