तू-तू मैं-मैं और नोक झोंक के बिच नोखा पंचायत समिति की बैठक संपन्न | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 17, 2023

तू-तू मैं-मैं और नोक झोंक के बिच नोखा पंचायत समिति की बैठक संपन्न | Rohtas News |

तू-तू मैं-मैं और नोक झोंक के बिच नोखा पंचायत समिति की बैठक संपन्न | Rohtas News | Nokha Block Newts | Panchayat Samiti Meeting |

Nokha Block Development Commitee

Nokha (Rohtas): आज मंगलवार को नोखा प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई है | आज की बैठक पर तमाम पंचायत प्रतिनिधियों की नजर बनी रही | इधर बैठक में खूब नोक झोंक और तू तड़क की स्थिति भी उत्पन्न हुई है | कुल मिलाकर आज की बैठक काफी हंगामेंदार रही |




बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धनञ्जय कुमार सिह ने किया है | बैठक में प्रखंड के समस्त पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया भी उपस्थित थे | सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजुद रहे | बैठक में योजना क्रियान्वयन एवं पुराने सभी योजनाओं को सुचारून रूप से पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है | पंचायतों के विकास कार्यों में उत्पन्न हो रहे समस्याओं के निवारण पर भी विशेष बल दिया गया है | 
ADVT.

बैठक में अलग अलग पंचायतों के मुखिया ने आरोप लगाया की बैठक की सुचना सही समय पर नहीं मिल पाता है | इससे पंचायत समिति के बैठक में मुखिया शामिल नहीं हो पाते हैं | इसपर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने कहा की आगे से इस बात पर ध्यान दिया जायेगा | मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी,मनरेगा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे | 

--Ajay Bhatt 

Post Bottom Ad