पदभार ग्रहण करते ही बोले चेयरमैन, नोखा को अनोखा बनाने का रहेगा प्रयास | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 18, 2023

पदभार ग्रहण करते ही बोले चेयरमैन, नोखा को अनोखा बनाने का रहेगा प्रयास | Rohtas News |

पदभार ग्रहण करते ही बोले चेयरमैन, नोखा को अनोखा बनाने का रहेगा प्रयास | Rohtas News in Hindi | Rohtas News Photos Videos | Nagar Parishad Nokha |

Rohtas News Hindi


Nokha Nagar Parishad (नोखा नगर परिषद्) के नव निर्वाचित चेयरमैन, उप चेयरमैन सहित समस्त वार्ड पार्षदों को आज नगर परिषद् कार्यालय में बुके देकर सम्मानित किया गया है | शपथ ग्रहण के बाद आगमन पर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य कर्मचारियों के द्वारा अलग अलग उपहार से सम्मनित किया गया है | 



कार्यपालक पदाधिकारी ने सभापति राधेश्याम सिंह को बुके भेंट किया और बधाई दिया है | उप सभापति धनजी सिंह को भी बुके देकर कार्यपालक पदाधिकारी ने बधाई दिया है | अन्य स्टाफ ने भी डायरी और पेन भेंट किया है |



इस मौके पर चेयरमैन ने कहा की नोखा को ऐसा बनाना है,जिसको देखकर अन्य नगर निकाय के लोग भी नकल कर सकें | नोखा में टेम्पो स्टैंड,बस स्टैंड,अतिक्रमण की समस्या गंभीर है | इसे शीर्ष प्राथमिकता देते हुए पूरा किया जायेगा | इस कार्य के लिए जनता का भी सहयोग अपेक्षित है | हमसब मिलजुलकर नोखा को अनोखा बनाएँगे |
ADVT.

अभिनंदन कार्यक्रम में नगर परिषद के स्टाफ सत्यनारायण, अंकुर, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे |

--नसीम खां 

Post Bottom Ad