व्यापार मंडल द्वारा धान खरीद में टाल-मटोल करने पर किसान ने BDO से लगाई गुहार | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 17, 2023

व्यापार मंडल द्वारा धान खरीद में टाल-मटोल करने पर किसान ने BDO से लगाई गुहार | Rohtas News |

व्यापार मंडल द्वारा धान खरीद में टाल-मटोल करने पर किसान ने BDO से लगाई गुहार | Rohtas News | Rajpur Block News |

Rajpur Rohtas News


स्थानीय व्यापार मंडल द्वारा धान खरीदी में टालमटोल की नीति अपनाये जाने से परेशान हो क्षेत्र के धोबडिहा गांव निवासी किसान अमित तिवारी व मुकेश तिवारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से गुहार लगाई है।



बीडीओ को दिये आवेदन में किसान ने बताया है कि उनका पैक्स राजनडिह है।जो डिफाल्टर की सूची में है.किसान द्वारा विगत वर्ष उक्त पैक्स को बेचे गये धान का कुछ बकाया रकम आज तक नहीं मिल पाया है।जिससे वे पुनः उक्त पैक्स को अपना धान नहीं बेचना चाहते हैं।किसान ने बताया कि उनका धान विगत 20 दिनों से तैयार हो खलिहान के खुले मैदान में रखा हुआ है।मौसम का मिजाज देखकर जहां भय बना हुआ है,वहीं चोरों से भी बचाने की चिन्ता बनी रहती है।प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से मामले में बात करने पर विगत 15 दिनों से टाल-मटोल की नीति अपनाई जा रही है।



मामले में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया व्यापार मंडल को सरकार से लगभग 22 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य मिला है।लगभग आधे धान की खरीदी अभी तक कर ली गई है।उक्त किसान से भी जल्द हीं धान की खरीदी कर ली जाएगी।
मालूम हो कि राजपुर व्यापार मंडल का चुनाव नहीं होने के कारण इस वर्ष धान खरीद की जिम्मेदारी प्रशासनिक पदाधिकारियों के जिम्मे हीं है।

--Rajnikant Tiwari

ADVT.


Post Bottom Ad