क्रीड़ा भारती का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, 17 जिलों से आईं 80 महिला प्रशिक्षु | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 23, 2023

क्रीड़ा भारती का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, 17 जिलों से आईं 80 महिला प्रशिक्षु | Rohtas News |

क्रीड़ा भारती का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, 17 जिलों से आईं 80 महिला प्रशिक्षु | Rohtas News | Latest News Today Sasaram | Jansagar News |

Latest Hindi News Rohtas

Sasaram: क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रांत के तत्वावधान में 21-22 जनवरी 2023 को रोहतास जिले के सासाराम में महिला खिलाडियों के सर्वेक्षण हेतु प्रशिक्षण वर्ग आयो  जित किया गया | उक्त प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय बैजला स्थित के निजी वाटिका में संपन्न हुआ है | प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में क्रीडा भारती के महामंत्री राज चौधरी शामिल हुए हैं | कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया इसके साथ संचालन की जिम्मेवारी संगठन के सह मंत्री शशिकांत चौबे के पास था |



कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज भी शामिल हुए तथा उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें क्रीड़ा भारती के उद्देश्यों के बारे में समझाया | जबकि बिहार के मातृशक्ति प्रमुख दीपिका गौतम ने महिला खिलाड़ियों के सर्वेक्षण हेतु प्रशिक्षण में आए दक्षिण बिहार प्रांत के विभिन्न 17 जिलों के कूल 80 महिला प्रशिक्षुओं को मातृशक्ति की समृद्धि के लिए मंत्र बताएं |




बिहार प्रान्त के आईटी प्रमुख ने सुमन कुमार ने सर्वेक्षण हेतु ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया है | प्रान्त मंत्री अवधेश ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया है |  


कार्यक्रम में रोहतास जिला मंत्री जितेंद्र, उपाध्यक्ष चंदन, संतोष, राकेश रंजन मिश्रा, सह मंत्री शशिकांत चौबे, नीतीश कुमार, सोनू राय, रोहतास जिला मातृशक्ति प्रमुख एक्का तथा रोहतास जिला क्रीड़ा भारती जिला प्रमुख पिंटू शर्मा उपस्थित थे |

--Ratnesh Raman Pathak

Post Bottom Ad