शैक्षणिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित, उप-मेयर ने कार्यक्रम को सराहा | Sasaram News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 22, 2023

शैक्षणिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित, उप-मेयर ने कार्यक्रम को सराहा | Sasaram News |

शैक्षणिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित, उप-मेयर ने कार्यक्रम को सराहा | Sasaram News | Rohtas News Today | 

Shiksha Par Charcha Sah Samman Samaroh Sasaram


आज रविवार को सासाराम के होटल मौर्या एम्पायर में इंडेवर कम्प्यूटर सेन्टर और चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में "शिक्षा पे चर्चा सह सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया है | 



सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय किशन ठाकुर रहे तथा इनके अलावे सासाराम नगर निगम की उपमेयर श्रीमति सत्यवंती देवी (Deputy Mayor Sasaram Satyawanti Devi) , पूर्व उपमुख्य पार्षद चंद्रशेखर कुशवाहा, एस एस एजुकेशनल ट्रस्ट एवं वेलफेयर के चेयरमैन एस के सिंह, एनजीओ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज मान ठाकुर,  इंडेवर क्लासेस के डायरेक्टर गौरव सिंह, अरविंद सर और द्वारिका प्रसाद उपस्थित रहे साथ ही साथ शहर के नामचीन शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में विशेष रूप से बिहार को विकसित करने के लिए अतिथियों द्वारा बारी-बारी से संबोधन हुआ | साथ ही साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (रोहतास के 50-कोहिनूर) को सर्टिफिकेट और मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया है |


समारोह को संबोधित करते हुए उप मेयर सत्य्वान्ति देवी ने कहा की इअसे कार्यक्रम होत्ने रहना चाहिए | इससे छात्रों और युवाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह उत्पन्न होता है | उन्होंने कहा की जब हमलोग छात्र थे,तब शिक्षा ग्रहण करना इतना आसान नहीं था | आज दुनिया की सभी जानकारी और किताबें तकनीक और मोबाइल के वजह से आँखों के सामने होता है | जब उस कठिन दौर में हमलोगों ने पढाई पूरा किया तो आज के युवा और भी बेहतर कर सकते हैं | 


जय किशन ठाकुर, चंद्रशेखर कुशवाहा, सत्यवंती देवी, एस के सिंह ने इस शिक्षा पे चर्चा को बखूबी सराहा और उन्होने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इंडेवर कम्प्यूटर सेन्टर के डायरेक्टर शशी रंजन और चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कुमार सुमन को बधाई दिया |

साथ ही इस कार्यक्रम मे मुख्य कॉर्डिनेटर के रूप में श्रवण सर, कन्हैया सर, सोनी कुमारी, अभिजीत कुमार, परिचय सर, होटल मौर्या एम्पायर के आनर विशाल कुशवाहा, सोना सिंह और सुधिर सर के अलावे कई अन्य लोग रहे।

--Ratnesh Raman Pathak 

Advertisement




Post Bottom Ad