करगहर KYP सेंटर कांड : दबंगों के डर से सहमे शिक्षक, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 14, 2022

करगहर KYP सेंटर कांड : दबंगों के डर से सहमे शिक्षक, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं |

करगहर KYP सेंटर कांड : दबंगों के डर से सहमे शिक्षक, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं | Kargahar Block News |

Kargahar breaking news




कल मंगलवार को करगहर के कुशल युवा प्रोग्राम के सेंटर में जो कुछ हुआ,वह पुरे जिला के साथ साथ पुलिस को भी शर्मसार करने वाला घटना है | दिनदहाड़े करीब दर्जन भर मनचलों ने शैक्षणिक संस्था में घुसकर छात्राओं के साथ बदसलूकी किया | सेंटर के बिजली को काट दिया गया, यहीं तक नहीं रुके बल्कि बदमासों ने अपनी धौंस दिखाने के लिए KYP centre के शिक्षकों को भी बेरहमी से पिटा भी | 




पिटाई से लहूलुहान शिक्षक को देखकर वहां पढने वाली छात्राओं ने भी सड़क पर उतर कर हंगामा शुरू किया | घटना की जानकारी मिलते ही,राहगीर भी पूछने लगे की क्या जंगलराज की वापसी हो चुकी है ? मामला ज्यादा दिलचस्प तब हुआ जब मनचले युवकों के तरफ से उनके गांव वाले भी सेंटर के कर्मियों पर लाठी डंडे से टूट पड़े |  




पिटाई में घायल शिक्षक नंदू पाण्डेय ने जनसागर न्यूज को फोन पर बताया कि कल की घटना अचानक नहीं थी | करीब दस दिनों से गरभे गांव के आधा दर्जन लड़के प्रतिदिन केंद्र पर आनेवाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे | लड़के तबतक फब्त्तिया कसते थे,जबतक लडकिय अंदर क्लास में नहीं घुस जाती थी | कभी कभार पीछा करते हुए विडियो भी बनाते थे | लड़कियों के शिकायत पर सोमवार को कुछ शिक्षक ने बदमासों के गांव जाकर उनकी शिकायत घरवालों से किया था | इस पर गुस्साए लफंगों ने मंगलवार को सेंटर पर हमला बोल दिया था | 



घायल शिक्षक ने पुलिस के यहाँ मुकदमा दर्ज करा दिया है लेकिन अबतक पुलिस द्वारा किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है | जबकि पुरे उपद्रव का फ़ोटो विडियो भी मौजूद है,बदमासों की पहचान भी आसानी से किया जा सकता है | थाना को दिए गए आवेदन में भी दर्जनों छात्राओं ने भी बतौर गवाह अपना साईन भी किया है | लेकिन बिच सडक पर बेटियों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अबतक कोई कार्यवाई न होना,कई सवाल खड़े करता है |



स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त केंद्र पर सिरिसियाँ,दिभियाँ,करगहर की ही छात्राएं पढ़ती थीं | जिस गरभे गांव के बदमास थे,उनके गांव से कोई लड़की नहीं पढने आती थी,इसलिए उन मनचलों का मन और भी बढ़ गया था | इस घटना से पुरे करगहर बाज़ार में भी आक्रोश है | लोग कह रहे हैं की अब बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं रहीं |


ऐसे तमाम सवाल उठने लगे हैं | इधर कई घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की पुलिस इस मामले में सीधा एक्शन लेने से बच रही है क्यूंकि सभी आरोपी एक खास जाति से ताल्लुक रखते हैं | तथा उनके पक्ष में कई सफेद्पोस भी खड़े होकर उनको बचा रहे हैं | 


रत्नेश रमण द्वारा संपादित 

Post Bottom Ad