काराकाट: भूमि विवाद में माले कार्यकर्ता की हत्या | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 5, 2022

काराकाट: भूमि विवाद में माले कार्यकर्ता की हत्या | Rohtas News |

काराकाट: भूमि विवाद में माले कार्यकर्ता की हत्या | Rohtas News |

Rohtas Crime News


रोहतास जिले के  काराकाट में जमीनी विवाद को लेकर माले के सक्रिय कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप माले कार्यकर्ता के रिश्तेदारों पर ही लगा है। 
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव की है।




मृतक की पहचान बिक्रमगंज थाना के वरुणा गांव का निवासी भैयाराम पासवान के रूप में हुई है, जो माले का सक्रिय कार्यकर्ता था। बताया जा रहा है कि मृतक भैयाराम पासवान का गांव में उसके रिश्तेदारों से पुराना भूमि-विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आज दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान भैयाराम जान बचाने के लिए कराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव के बधार में पहुंच गया, जहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।




घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम में भेज दिया है और मामले के छानबीन जारी है। 
ADVT.




दिन दहाड़े घटी इस घटना के बाद  मौके पर बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता पहुंचे हैं। जहां प्रशासन पुलिस को भारी मशक्कत के बाद शव को कब्जे लेने में घंटों लगे।

Jansagar News Desk

Post Bottom Ad