चेनारी में शराब पीने के चार आरोपी गिरफ्तार | Rohtas News | Chenari Police Station News |
चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आज चार लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है | उक्त सभी पर शराब सेवन का आरोप है | सभी गिरफ्तारी चेनारी और मल्हीपुर गांव से हुई है | पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी गुप्त सुचना के आधार पर की गई है |
चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया की चेनारी से शम्भु कुमार,पिता- स्वर्गीय सिगासन राम,मुन्ना प्रसाद ,पिता-गंगा चन्द्र्वंसी से पकड़ा गया है जबकि मल्हीपुर से बृजकिशोर साह, रविंद्र राम को गिरफ्तार किया गया है | सभी चारों आरोपितों को अल्कोहल टेस्ट के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाई किया जा रहा है |
चेनारी से प्रीतम की रिपोर्ट ......