शहीद CRPF जवान का शव पहुंचा डुमरा, इलाके में पसरा मातम | Nokha Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 8, 2022

शहीद CRPF जवान का शव पहुंचा डुमरा, इलाके में पसरा मातम | Nokha Rohtas News |

शहीद CRPF जवान का शव पहुंचा डुमरा, इलाके में पसरा मातम | Nokha Rohtas News | 

NOKHA BLOCK ROHTAS




नोखा थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत के डुमरा गांव निवासी वशिष्ठ मुनि सिंह के इकलौता पुत्र मिथिलेश कुमार का निधन सड़क दुर्घटना में होने के बाद आज शव उनके पैतृक गांव पहुंचा है | शव पंहुचते ही पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है | आस पास के लोग बड़ी संख्या में CRPF जवान के अंतिम दर्शन के लिए जुटे थे |


जवान का निधन झारखण्ड में सडक दुर्घटना में हो गई थी | दुर्घटना रांची से ट्रेनिंग कर कैम्प वापस लौटते समय रात एक बजे हुआ था | जिसमें कुल तीन जवानों की मौत हो गई थी | मृतक मिथलेश अपने पिता के एकमात्र बेटे थे तथा इनका विवाह वर्ष 2006 में हुआ था | इन्हें दो पुत्र एवं एक पुत्री है |


परिजनों ने बताया की दस दिन पहले ही मिथलेश ने अपने माँ को दिल्ली के कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया था | जहाँ उनका ईलाज चल रहा है | शव पहुँचने के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंचकर शहीद को श्रधांजली अर्पित किया है |
ADVT.



रामेश्वर सिंह ,ध्रमद्र कुमार,पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह,सतेंद्र सिंह ,श्री प्रकाश सिंह,सरपंच सैलेंद्र कुमार सिंह ,उप प्रमुख कैलाश पासवान,आदि सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

अजय भट्ट की रिपोर्ट ....


Post Bottom Ad