विभिन्न मामलों में चेनारी थाना ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 19, 2022

विभिन्न मामलों में चेनारी थाना ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार |

विभिन्न मामलों में चेनारी थाना ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है | Chenari Thana | Rohtas Police News Today | Breaking News Sasaram Bihar |

chenari thana rohtas bihar


चेनारी पुलिस द्वारा आज अलग अलग मामलों में कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है | पांच लोगों की गिरफ्तारी शराब मामले में हुई है जबकि दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी अलग अलग कांड में किया गया है | इसकी सुचना थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने दिया है |



पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हिपुर ग्राम से नामजद अभियुक्त सूर्यवंश साह के पुत्र बैजनाथ साह, ग्राम-मल्हिपुर,थाना-चेनारी, जिला-रोहतास को चेनारी थाना कांड संख्या 190/2022  मे पकड़ा गया है | फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर मल्हीपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |




चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में  शराब सेवन कर हल्ला हंगामा कर रहे, इसरायल अंसारी के पुत्र जैनुद्दीन अंसारी, रामलाल डोम के पुत्र रामप्रवेश डोम, दोनों ग्राम-तेलारी,थाना-चेनारी, बैजनाथ प्रसाद सोनी के पुत्र विजय कुमार सोनी ग्राम फुलवरिया,थाना-चेनारी, स्व० फगुनी डोम के पुत्र पिंटू डोम, भीखी राम के पुत्र लल्लू राम, ग्राम-कर्मा, थाना-चेनारी,जिला-रोहतास को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है |

Mini Skirts से इतना क्यूँ प्यार करती हैं मोनालिसा ? जान लीजिए वजह


इसके साथ साथ सिंहपुर गांव से फरार चल रहे एससी एसटी के नामजद अभियुक्त स्वर्गीय गुलाब साह के पुत्र हीरा साह को गुप्त सूचना के आधार पर सिंहपुर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |
Pritam-Chenari

Post Bottom Ad