चेनारी में AAP नेता ने शुरू किया जनसंवाद,हर पंचायत में 150 सक्रिय कार्यकर्ता होंगे तैयार | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 18, 2022

चेनारी में AAP नेता ने शुरू किया जनसंवाद,हर पंचायत में 150 सक्रिय कार्यकर्ता होंगे तैयार |

चेनारी में AAP नेता ने शुरू किया जनसंवाद,हर पंचायत में 150 सक्रिय कार्यकर्ता होंगे तैयार | Aam Aadmi Party Bihar | Latest News Arvind Kejriwal | 

aam-aadmi-party-bihar-news
जनसंवाद में शामिल लोग 

देश के दो राज्यों दिल्ली-पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद,अरविन्द केजरीवाल की नजर अब अन्य राज्यों पर है | इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी मजबूत पकड़ के साथ भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने की स्थिति में खड़ी है | इधर भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने का अभियान भी अरविन्द केजरीवाल ने छेड़ दिया है |



बिहार के राजनितिक जमीन पर आम आदमी पार्टी ने अपना भविष्य तलाशना शुरू कर दिया है | बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है | पार्टी के नेताओं ने अघोषित अभियान शुरू कर दिया है | रोहतास जिले में पार्टी के बड़े नेता ई. रत्नेश रमण पाठक ने आज से ग्रामीण पंचायत स्तर पर जनसंवाद शुरू कर दिया है | आज का पहला जनसंवाद चेनारी विधानसभा के नारायणपुर पंचायत के किनारचोला गांव में संपन्न हुआ |  



जनसंवाद में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे | आप नेता रत्नेश ने केजरीवाल के निति-योजनाओं और आगामी रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया | जनसंवाद में जुटे लगभग सभी लोगों ने पार्टी का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया है | उन्होंने बताया की हर पंचायत में 150 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है | हर दुसरे दिन चेनारी विधानसभा में जनसंवाद चलेगा |

आज के जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य आयोजक किनारचोला गांव के वार्ड सदस्य अजय राम थे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनिवास राम और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धनजी दुबे ने किया है | बतौर अतिथि पार्टी के बड़े नेता रत्नेश रमण पाठक ने जनसंवाद को संबोधित किया है |

न्यूज़ डेस्क-जनसागर न्यूज 

Post Bottom Ad