करगहर में हिजड़ों ने भी किया Rohtas DM का जोरदार स्वागत | देखें फोटो | Kargahar Block | Kargahar Assembly Constituency |
औचक निरिक्षण में कल गुरुवार को करगहर पहुंचे रोहतास जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं का जाँच किया | जाँच के साथ साथ कई करगहर में योजनाओं का शिलान्यास भी उनके द्वारा किया गया है | कचरा उठाव गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर उन्होंने रवाना किया | लेकिन इन सब के बिच डीएम रोहतास का एक स्वागत कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है |
दरअसल कल जब जिलाधिकारी प्रखंड कार्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे थे | तभी अचानक से किन्नरों का एक समूह ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुए डीएम साहब के पास आया | फुल माला से किन्नर समाज ने अपने डीएम साहब का भरपूर स्वागत किया | जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने भी बहुत ही विनम्रता से सबका अभिनंदन स्वीकार किया |
इसके बाद अपने लिए सुविधाओं और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए किन्नर समाज ने डीएम से गुहार लगाया | इसपर जिलाधिकारी ने उन्हें अपने कार्यालय आने का न्योता दिया,और कहा की वहाँ आपकी समस्याओं पर विमर्श करके समाधान किया जाएगा |
अब क्षेत्र में इस क्षण का हर जगह चर्चा है | चर्चाएँ दो तरह की हो रही हैं | कुछ लोग डीएम के विनम्रता और सहनशीलता की सराहना कर रहे हैं तो वहीँ कुछ लोग किन्नरों के हक मांगने की कला और उचित समय पर भी खूब बातें बना रहे हैं |
रत्नेश-जनसागर न्यूज