नोखा में शांतिपूर्ण ताजिया जुलुश संपन्न करने वाली कमिटी को पुलिस करेगी सम्मानित : थानाध्यक्ष | Nokha Police Station | Hindi News Rohtas Bihar | Peace Committee Meeting in Nokha |
आगामी मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु आज नोखा में स्थानीय अधिकारीयों द्वारा शांति समिति की बैठक कराई गई है | बैठक थाना परिसर में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न ताजिया कमिटी के अध्यक्ष और समाजसेवी उपस्थित हुए | मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की सहमती बनी तथा कई महत्वपूर्ण फैसले भी सर्व सहमती से लिए गए
आज के बैठक में नोखा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार,नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनधि विजय सेठ सहित कई पूर्व प्रतिनिधि भी शामिल थे | सबने अपने अपने महत्वपूर्ण बिन्दुओ को बैठक में रखा ,जिसपर गंभीरता से चर्चा किया गया है |
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा की शांतिपूर्ण ताजिया जुलुश संपन्न करने वाले कमिटी को पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा | वहीँ बैठक में उपस्थित नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा की ताजिया कमिटी द्वारा अवगत कराए गए सभी समस्याओं का निराकरण करा दिया गया है | जिसमें जगह जगह लाइट अधिष्ठापित करना, नालों पर स्लैब लगाना,नाली सफाई इत्यादि कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है | अन्य शेष समस्याओं का समाधान भी कल तक करे दिया जाएगा | नगर प्रशासन द्वारा हर तरह की सार्वजनिक सुविधाएँ ताजिया जुलुश के लिए उपलब्ध कराया जाएगा |
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता ब्रिज बिहारी प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह, मुखिया दयानंद सिंह, राकेश कुमार, गार्जिय कमिटी अध्यक्ष माखन चौधरी,इम्तियाज आलम, इसरार खान, गुलाम गॉस, मकसूद हासमी सहित दर्जनों लोग शामिल थे |
अजय भट्ट-जनसागर न्यूज
![]() |
Advt. |