कार के धक्के से तराढ़ के दो व्यक्ति घायल,कार को पुलिस ने किया जब्त | Car Accident in Nokha Rohtas | Hindi News Daily Sasaram Bihar |
नोखा थाना क्षेत्र के बरांव मोड़ के पास एक कार ने बाईक में टक्कर मार दिया है |घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं | टक्कर मारने के बाद भागने के क्रम में कार ने दुसरे दोपहिया वाहन में भी धक्का मार दिया | तीनों घायलों व्यक्तियों का प्राथमिक इलाज नोखा स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बेहतर इलाज हेतु सासाराम के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह में नोखा से सासाराम जा रही बाइक में सामने से आ रही का ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति ताराढ़ गांव के राहुल कुमार और बाँकेटेश कुमार बताएं जा रहे हैं। वही टक्कर मार कर भाग रही कार दूसरे बाइक लूना में पुनः टक्कर मार दी। जिनमें की लूना चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी साधु चरण बताया जा रहा है। जो फेरी का काम करते है।
जिन्हें गंभीर स्थिति में नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सासाराम भेज दिया गया है। वही गमीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस गाड़ी को पकड़ लिया है और चालक को हिरासत में लिया है।
अजय भट्ट-जनसागर न्यूज