अग्निपथ उपद्रवियों का बचना मुश्किल,Sasaram पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए चौक पर लगाया पोस्टर | Sasaram Police | Rohtas Police | Agneepath Protest Sasaram |
केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना लागु होने के बाद देश भर में भरी बवाल खड़ा हो गया था | देश के युवा नौजवान काफी नाराज थे | सैन्य भर्ती के लिए वर्षों से मेहनत करने वाले युवा भी आक्रोशित हो उठे थे | उस समय सबसे ज्यादा हिंसा और उपद्रव की खबरें बिहार से आ रही थी | बिहार में सेना भर्ती के लिए बड़ी संख्या में छात्र युवा तैयारी करते हैं |
बिहार में भी सबसे ज्यादा तोड फोड़ और हिंसा रोहतास जिले के सासाराम में हुई थी | सासाराम शहर में हजारों की संख्या में नाराज युवा सरकारी संपत्तियों को नुकसान पंहुचा रहे थे | इस क्रम में भाजपा कार्यालय और टोल प्लाजा भी उनके उपद्रव का शिकार हुआ था | पुलिस उस वक्त उपद्रवियों के सामने बौनी साबित हो रही थी |
लेकिन तब पुलिस ने कहा था की हम सोशल मीडिया के फोटो,विडियो फुटेज के आधार पर हम उपद्रवियों की पहचान करेंगे | क्यूंकि तब लगभग उपद्रवी अपना मुंह गमछा से बांधे हुए थे | अब उसी के तहत पुलिस ने कुछ दर्जन भर युवाओं के पोस्टर शहर में लगा दिया है | पोस्टर में उनके तस्वीर के साथ साथ वांटेड लिखा हुआ है | जिसके बाद अब शहर में हडकंप मचा हुआ है |
वैसे छात्र भी सकते में हैं,जो उपद्रव में शामिल तो थे लेकिन उनकी कोई पहचान सामने नहीं आई है | फ़िलहाल सासाराम पुलिस के इस कार्यवाई की कई लोग सराहना कर रहे हैं तो वहीँ कुछ लोग युवाओं के समर्थन में भी बातें कर रहे हैं |
रत्नेश-जनसागर न्यूज