भदोखरा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,तिलौथू में हुई घटना | तिलौथु-रोहतास | Tilouthu Block | Hindi News Rohtas |
![]() |
| घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ |
रोहतास जिले के तिलौथू थाना अंर्तगत तिलौथू-चंद्रपुरा पथ पर कोरड़ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है | बताया जा रहा है की एक बाइक सवार व्यक्ति की फोर व्हीलर गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार व्यक्ति अपनी जान गंवा बैठा |
घटना की सूचना आस पास के ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद शव को अपने कब्जे में लेते हुए सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि भदोखरा निवासी धनुखधारी सिंह के पुत्र 38 वर्षीय अखिलेश कुमार सिंह का मृत्यु घटनास्थल पर ही एक्सीडेंट होने की वजह से हुई।
घटना की जानकारी मिलते हैं परिजनों कि रो-रोकर बुरे हाल हो गई है, इस घटना से गांव में शोक व्याप्त है फोर व्हीलर गाड़ी भागने में कामयाब रही।
अजय भट्ट-जनसागर न्यूज
