मोटर पंप चुराते पकड़ा गया चोर,ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले | नोखा-रोहतास | Nokha Rohtas |
![]() |
| गिरफ्तार चोर |
नोखा थाना क्षेत्र के बरांव से ग्रामीणों ने बीते रात मोटर पंप खोलते हुए एक चोर को पकड़ा है | ग्रामीणों द्वारा चोर को पकड कर पुलिस के जिम्मे सौंप दिया गया है |नोखा पुलिस मामले में विधि सम्मत कार्यवाई कर रही है |
प्राप्त सुचना अनुसार शुक्रवार के रात कुछ किसान अपने खेतों की सिचाई कर रहे थे | मोटर पंप चलाते चलाते किसान थोड़ी दूर सोने लगे थे | तभी पंप खोलने की आवाज किसानो को सुनाई दी | किसान दौड़े दौड़े मोटर की तरफ गए तो ,वहां एक व्यक्ति उनका पंप खोल रहा था | किसानो को अपनी तरफ आता देख,चोर भागने लगा | जिसे ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड लिया है | यह पूरी घटना रात करीब एक बजे की है |
वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए नोखा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आज सुबह ही ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन देते हुए मोटर चोरी करते हुए पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने थाना को सौंपा।
पकड़े हुए चोर का नाम बहादुर मुसहर बताया जा रहा है, पकड़े गये चोर घर पलपु डिहरा निवासी गोधन मुसहर का पुत्र बताया जा रहा है।
अजय भट्ट-जनसागर न्यूज
