झुना सिंह बने शिवसागर मुखिया संघ के अध्यक्ष, करगहर में गुलबासो पांडेय हुईं उपाध्यक्ष-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

झुना सिंह बने शिवसागर मुखिया संघ के अध्यक्ष, करगहर में गुलबासो पांडेय हुईं उपाध्यक्ष-Jansagar News

झुना सिंह बने शिवसागर मुखिया संघ के अध्यक्ष, करगहर में गुलबासो पांडेय हुईं उपाध्यक्ष-Jansagar News



प्रखंड प्रमूख,उप प्रमुख और जिला परिषद चैयरमैन चुनाव के बाद नवनिर्वाचित मुखिया अब अपने संगठनात्मक चुनाव कराने में जुट गए हैं।आज शिवसागर मुखिया संघ और करगहर मुखिया संघ का गठन कर लिया गया है।




शिवसागर प्रखण्डं के मुखिया संघ के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुना सिंह को बनाया गया है।झुना सिंह नाद पंचायत से दुसरी बार मुखिया निर्वाचित हुए हैं।कोनकी पंचायत के संतोष कुमार कुशवाहा को मुखिया संघ के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।





वहीं शिवसागर प्रखंड के मुखिया संघ के सचिव पद पर पताढ़ी पंचायत के सत्यनारायण पासवान का मनोनयन किया गया है।जबकि मीडिया प्रभारी की भूमिका सिकरौर पंचायत के मुखिया ललू भगत निभाएंगे।




करगहर प्रखंड के मुखिया संघ का गठन भी आज पूरा कर लिया गया है।करगहर में मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह बने हैं।अरविंद सिंह खडारी पंचायत के मुखिया हैं।उपाध्यक्ष पद पर बक़साड़ा पंचायत की गुलबासो पांडेय का मनोनयन किया गया है।जबकि सचिव के लिए बभनी पंचायत के मुखिया वरुण सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया है।


News Desk-Jansagar News

Post Bottom Ad