नोखा: चोरी के अपाची बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार--Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

नोखा: चोरी के अपाची बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार--Jansagar News

रोहतास जिले में विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर रोहतास एसपी आशीष भारती के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।प्रतिदिन जिले में अपराधियों के धर पकड़ के लिए अलग अलग जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

File Photo





कल बुधवार को नोखा बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधी के पास चोरी की एक apache बाइक भी बरामद हुआ है।गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है।




रोहतास एसपी द्वारा जारी प्रेस बयान अनुसार पुलिस को कल सूचना मिली कि नोखा बाजार क्षेत्र में एक अपराधी चोरी के बाइक के साथ घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।सूचना के सत्यापन के बाद नोखा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई।विशेष टीम ने उक्त अपराधी का पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।


 

गिरफ्तार अपराधी का नाम अमित कुमार है जो कि नोखा थाना क्षेत्र के ही सोतवा गांव का रहने वाला है।पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।हालांकि उस संदर्भ में पुलिस ने नोखा थानां में केस दर्ज कर दिया है।


कांड संख्या 04/22 - दिनांक 11.01.2022 IPC 414/34

उक्त अपराधी के नाम पर औरंगाबाद जिले के नगर थाना में भी एक केस दर्ज है।


News Desk-Jansagar News

Post Bottom Ad