लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को चाचा फग्गुमल गुरुद्वारा में आप नेताओं दिया श्रद्धांजलि
आज सासाराम के चाचा फग्गुमल गुरुद्वारा में आम आदमी पार्टी रोहतास के नेताओं ने शहीद किसानों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया है।अपने प्रेस बयान में पार्टी ने कहा है कि,
चाचा फग्गुमल गुरुद्वारा में आप नेताओं दिया श्रद्धांजलि |
किसान विरोधी तीनों कृषि कानून ( काम से कारपोरेट कानून) वापस लेने और नया न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने को लेकर किसान 10 महीनों से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। 700 से अधिक किसानों ने अबतक इस आंदोलन में शहादत दी है। पड़ोसी देशों से विवादों का तथा आंतरिक विवादों का राजनैतिक समाधान निकालने में भी सरकार नाकाम रही है। जिस कारण देश के सैनिकों को भी अपनी कुर्बानी देकर देश और देशवासियों की रक्षा करनी पड़ रही है।
किसानों और जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। लखीमपुर-खीरी सहित सभी शहीद हुए किसानों तथा जम्मू-कश्मीर सहित देश की सीमाओं पर शहीद हुए सैनिक जवानों के प्रति श्रद्धांजलि दीवान का आयोजन सासाराम के गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब जी में आज 17 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया गया।
अरदास - कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। श्रृद्धांजलि अरदास में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धालु के रूप में भाग लिया।
सासाराम में पार्टी नेताओं ने एक अनौपचारिक बैठक में 30 अक्टूबर 2021 को किसानों की मांगों तथा सच्ची राष्ट्रभक्ति (शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सेवा, सहयोग, जनकल्याण, देश की एकता, अखंडता, बंधुता, समृद्धि के लिए कार्य करना तथा भ्रष्टाचार, अनाचार, अत्याचार मिटाने के लिए संघर्ष करना ) की राह दिखाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया।
नगर निगम की कुव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आम आदमी पार्टी की सासाराम इकाई के सक्रिय कार्यकर्ता हर वार्ड में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम एवं बैठक में अरविंद कुमार तिवारी, सोनू कुमार भट्ट, सुनिल पाल, दीपक कुशवाहा, डॉ. निखिल कुमार दूबे, ग़ुलाम कुन्दनम् आदि शामिल हुए।
News Desk
JANSAGAR NEWS