अफसर बनी जया पाण्डेय को किया गया सम्मानित,गाँव के लोगों में उत्सव का माहौल-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 8, 2021

अफसर बनी जया पाण्डेय को किया गया सम्मानित,गाँव के लोगों में उत्सव का माहौल-Jansagar News

रोहतास जिले के करगहर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहर मेंदनी निवासी स्वर्गीय जनार्दन पंडित की पुत्री जया पांडेय ने बीपीएससी 64 वीं की परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर उनके परिजनों के साथ साथ आस पास के गावों के भी लोगो को गर्व महसूस हो रहा है | 

 

 

जया को मिठाई खिलाते समाजसेवी कमलेश दुबे 

जया के इस सफलता पर खुश हो कर उनके ही पैत्रिक गाव के निवासी समाजसेवी श्री कमलेश दुबे ने अपने गाँव की बेटी को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिला कर बधाई दिया | समाजसेवी ने जया के वर्तमान निवास सासाराम पर पहुचकर बिटिया को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दिया तथा उनका उत्साह वर्धन किया |

यह भी पढ़ें : बिहार में खत्म हुआ लॉक डाउन ,कुछ पाबंदियां अभी भी जारी


कमलेश दुबे बताते है की मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी जया का आपूर्ति पदाधिकारी पद पर चयनित होने के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। जया का जन्म शहर मेंदनी गांव में 1995 को हुआ था । उन्होंने ने बताया  कि जया की पिता जनार्दन पांडेय डीएवी पब्लिक स्कूल सासाराम में अंग्रेजी के शिक्षक थे। उनकी मृत्यु के बाद जया की माता इंदु पांडेय लाइब्रेरियन के पद पर डीएवी में कार्यरत है। इन सभी उलझनों के बाद भी जया की सफलता उन छात्रो के लिए एक सिख है जो ये कहके टाल देते है की हमारे पास सुविधा की कमी है |

 

 

आपको बता दे की जया 2011 में मैट्रिक एवं 2013 में इंटर डीएवी से पास की थी। यही नही जया इंटरमीडिएट की परीक्षा में टापर भी थी। श्री शंकर कॉलेज से केमिस्ट्री विषय से स्नातक पास की। स्नातक पास करने के बाद 2016 में सिविल सर्विसेज तैयारी हेतु दिल्ली चली गई। जया ने बताया कि 2018 की आयोजित 64वें बीपीएससी परीक्षा दी थी। जिसमें 1014 वहां रैंक मिला। उन्हें आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में चयन किया गया है। जया ने बताया कि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रही ।


जया पाण्डेय के इस सफलता पर बड़ी संख्या में उनके जानने वाले और आस पास के लोग घर पंहुच कर जया को बधाइयाँ दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला,नहीं बढ़ेगा मुखिया जी का कार्यकाल,यह समिति चलाएगी पंचायत



जनसागर न्यूज़ के लिए ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट 


 

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.हमारे वेबसाइट पर अपना विज्ञापन या खबर देने के लिए हमें संपर्क कर सकते हैं: 8538971345)


Post Bottom Ad