आज (09जून 2021) का हिंदी राशिफल-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 8, 2021

आज (09जून 2021) का हिंदी राशिफल-Jansagar News

 

आज का संपूर्ण राशिफल/Today's Horoscope

09जून का हिंदी राशिफल/Hindi Horoscope of 09 june







: आज का 09 June 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आर्थिक लाभ की संभावना के बीच आज अपने काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे हासिल होंगे। रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद संभव। व्यवसाय के विस्तार के लिए निर्णय ले सकते हैं।

: आज का 09 June 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखने के साथ ही संतान के विवाह मामलों में भी जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

: आज का 09 June 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
जीवन साथी के साथ विवाद सम्भावना के बीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। मांगलिक कार्य से बाधा दूर होकर, लाभ की स्थिति बनेगी।

: आज का 09 June 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत बनाएं, नहीं तो आप पिछड़ सकते हैं। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो तभी।



: आज का 09 June 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पिता से मतभेद समाप्त होने के बावजूद क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।


: आज का 09 June 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।


: आज का 09 June 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
धनकोष में वृद्धि के बीच मन में दुविधाओं के चलते आत्मविश्वास की कमी रहेगी। ऐसे में आप गलत फैसले ले सकते हैं। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें।


: आज का 09 June 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत वाला है। खुद पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुक्सान का कारण बन सकता है। लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।


: आज का 09 June 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। केवल प्लानिंग बनाने से अच्छा है कि आप उन पर क्रियानवयन शुरु करें।



: आज का 09 June 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अपनी सोच को बदलने से लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। असमंजस की स्थिति से बाहर निकलें। आज शांति से फैसले लें।


: आज का 09 June 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अपने आहार पर नियंत्रण रखने के साथ ही किसी के बारे में गलत विचार न रखें।।सफलता की संभावना के बीच मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पेट से जुड़े रोग संभव। ज्यादा काम के कारण आज समय की कमी रहेगी।


: आज का 09 June 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख को सोच समझकर उपयोग में लाएं वरना अपना ही नुक्सान कर बैठेंगे। कुल मिलाकर जो आपके लिए हितकारी हो वही करें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हे। पूराने निवेश से लाभ होगा।


Edited by:-ब्रजेश कुमार 



(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.हमारे वेबसाइट पर अपना विज्ञापन या खबर देने के लिए हमें संपर्क कर सकते हैं: 8538971345)



Post Bottom Ad