रोहतास पुलिस को बड़ी सफ़लता,संजीव मिश्रा का हत्यारा निरंजन राय गिरफ्तार-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

रोहतास पुलिस को बड़ी सफ़लता,संजीव मिश्रा का हत्यारा निरंजन राय गिरफ्तार-Jansagar News

 करगहर विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे थे संजीव मिश्रा 

रोहतास पुलिस को आज रात बड़ी सफलता हाथ लगी है.जिला के चर्चित हत्याकांड "संजीव मिश्रा हत्याकांड" का मुख्य अभियुक्त निरंजन राय को पुलिस की विशेष टीम ने परसथुआ बाजार से गिरफ्तार कर लिया है.इससे संबंधित तमाम जानकारी रोहतास SP ने आज प्रेस वार्ता कर दे दिया है.

गिरफ्तार अभियुक्त के साथ प्रेस वार्ता करते रोहतास SP 


रोहतास पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज रात को रोहतास SP को गुप्त सुचना मिली की संजीव मिश्रा हत्याकांड का आरोपी परसथुआ बाजार में है.सुचना मिलने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सुचना की पुष्टि की इसके बाद पूर्व में ही गठित विशेष पुलिस टीम को परसथुआ बाजार भेजा गया,लंबी घेराबंदी के बाद पुलिस बल ने निरंजन राय को परसथुआ से ही गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले बीते 22 मार्च 2021 को ही कोर्ट से कुर्की जप्ती प्राप्त कर पुलिस ने अभियुक्त निरंजन राय के घर सघन कुर्की की कार्यवाई की थी.इसके बाद भी अभियुक्त फरार चल रहा था.


कौन है अभियुक्त निरंजन राय?

निरंजन राय कुदरा प्रखंड के सलथुआ गांव का रहने वाला है,जिसके पिता स्व.अभय नारायण राय की भी हत्या वर्ष 2012 में हो गई थी.निरंजन राय का लम्बा अपराधिक इतिहास है.रोहतास-कैमूर जिला के अलग अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.पुलिस के अनुसार निरंजन राय शराब व्यापारी भी है जो उत्तर प्रदेश के बनारस से शराब लाकर अलग अलग क्षेत्रों में सप्लाई देता है.

इन थानों में दर्ज है अपराधिक मुकदमें

  • कोचस थाना(परसथुआ) - कांड संख्या 28/21 दिनांक  28.02.2021
  • कोचस थाना(परसथुआ) - कांड संख्या 47/12  दिनांक  21.05.12
  • कैमूर कुढनी थाना-कांड संख्या 25/14 दिनांक 11.12.2014
  • डुमराव (बक्सर) थाना -कांड संख्या 53/14 दिनांक  17.02.2014
  • कैमूर (कुदरा) थाना -कांड संख्या 118/2020 दिनांक  21.04.2020
  • कैमूर (कुदरा) थाना -कांड संख्या 248/2019 दिनांक  27.07.2019
  • कैमूर (कुदरा) थाना -कांड संख्या 68/2012  दिनांक  04.05.2012

यह भी पढ़ें: सफल हुआ करगहर विधायक का प्रयास,सदर अस्पताल का दो वेंटीलेटर अब लोगों की सेवा में


आपको बता दें की दिनांक 27 फरवरी 20201 को संजीव मिश्रा की हत्या उनके परसथुआ घर पर ही गोली मार कर दी गई थी.अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गोलियों से भुन दिया था.उसके बाद पुरे रोहतास में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया था.संजीव मिश्रा करगहर के वर्तमान विधायक संतोष कुमार मिश्रा के भतीजे के रूप में जाने जाते थे.इस कांड में संलिप्त लाईनर को पुलिस ने पहले ही धर दबोच लिया है.


हत्याकांड के उद्भेदन और गिरफ्तारी के लिए बनी टीम 

रोहतास पुलिस द्वारा इस हत्याकाण्ड को काफी गंभीरता से लिया गया था,चुकी मामला हाई प्रोफाइल था.इसलिए पुलिस द्वारा इस कांड के उद्भेदन और कांड में शामिल अपराधियों के त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम की गठन की गई थी.जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम के नेतृत्व में अंचल पुलिस निरीक्षक सासाराम (मु०), थानाध्यक्ष परसथुआ,ओपी भानस ,थानाध्यक्ष कोचस ,थानाध्यक्ष करगहर,समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारियों की टीम शामिल थी.रोहतास पुलिस अधीक्षक ने बताया की टीम में शामिल कर्मियों को पुरष्कृत किया जा रहा है तथा अभियुक्त के अन्य अपराधों का पता लगाया जा रहा है.





यह भी पढ़ें : अफसर बनी जया पाण्डेय को किया गया सम्मानित,गाँव के लोगों में उत्सव का माहौल


(जनसागर न्यूज के लिए पी आर रमण की रिपोर्ट)

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.हमारे वेबसाइट पर अपना विज्ञापन या खबर देने के लिए हमें संपर्क कर सकते हैं: 8538971345)


Post Bottom Ad