दैनिक राशिफल/आज का राशिफल/दिनांक 10 मई 2021
Daily Horoscope/Today's Horoscope/Date 10 May 2021
आज तिथि चतुर्दशी 09:55 PM तक उसके बाद अमावस्या...
: आज का 10 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत प्रदान करने वाला होगा। लेकिन, ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। पेट सम्बंधित विकार से परेशान रहेंगे।
: आज का 10 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्दि भी मिलेगी। लेकिन, कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है, अत: सतर्क रहें। दूसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ होता विपरीत है, ऐसे सोच कर अपने कर्तव्य से पीछे न हटें।
: आज का 10 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा। रुका पैसा मिलने की उम्मीद है। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा।
: आज का 10 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके किये कार्यों से लोग अचंभित रह जाएंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। नकारात्मक समाचार मिलेंगे।
: आज का 10 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्कों के चलते आसानी से पूरे हो जाएंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।
: आज का 10 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। निर्माण कार्यों में गति आएगी।आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।
: आज का 10 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय मंदा रहेगा। लेकिन,अपने कर्तव्य से विमुख न हों। परिवार के शुभ कार्यों में आप का काफी योगदान रहेगा।
: आज का 10 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आपकी समझदारी से पूरे होंगे। लेकिन, साथ ही आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। विवाद को हल करने का साहस आएगा।
: आज का 10 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करने के साथ ही समय पर काम को करें। आप की सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
: आज का 10 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। संत दर्शन हो सकते हैं। पूर्व में किये कार्यों से आज अड़चने आ सकती हैं।
: आज का 10 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साथ ही अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना के बीच तैयार रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
: आज का 10 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज तेल तिलहन में निवेश करने से बचें। संतान निर्णय से दुखी होंगे,नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी।